कोरोना पॉजिटिव आने पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के कुछ वार्ड फिर हुए पांच दिन के लिए सील, शनिवार को रैट टेस्ट से 11 लोग कोरोना पॉजिटिव

Others Solan

सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

12 सितंबर।  क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के कुछ वार्ड फिर से एहतिहातन पांच दिन के लिए बंद कर दिए गए है।  बताया जा रहा है कि शनिवार को रैट के माध्यम से किए गए टेस्ट में अस्पताल की दो स्टाफ नर्सें कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के कुछ वार्डों को एहतिहातन बंद कर दिया है। यह वार्ड 12 सितंबर से 16 सितंबर  तक बंद किए गए है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में  रैट के माध्यम से लगभग 61 कोविड  टेस्ट  है।  इन किए कोविड टेस्ट में 2 स्टाफ के कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए है। अस्पताल में कार्यरत दो नर्सों के कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल के गायनी वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड व लेबर रूम को सील कर दिया गया है और अस्पताल प्रशासन द्वारा सेनेटाइज़ करवाया जा रहा है।

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल में ओपीडी को सुचारु रूप से शनिवार से शुरू कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल में इमरजंसी सेवाएं भी सुचारु रूप से चलाई जा रही है।  बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बीते दिनों एक कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा एहतिहातन अस्पताल की सभी ओपीडी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया था। सील करने के 48 घंटे बाद यानी शनिवार को अस्पताल की सभी ओपीडी को खोल दिया गया है।

रैपिड़ एंटीजन टेस्ट के जरिए 11 लोग कोरोना पॉजिटिव
क्षेत्रीय अस्पाल सोलन में रैट के माध्यम से किए गए कोविड टेस्ट में 11 लोग  पॉजिटिव निकलें है। कोरोना की रफ्तार अब और तेजी से बढ़ती जा रही है। हालांकि, अभी केन्दीय अनुसन्धान संस्थान जांच के लिए भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
क्या कहना है अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक का 
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डा. सुमित सूद ने बताया कि अस्पताल  में दो स्टाफ नर्सों के पॉजिटिव आने के बाद गायनी वार्ड, लेबर रूम, चिल्ड्रन वार्ड  को एहतिहातन सील किया गया है। यह वार्ड जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता दिए गए निर्देशों के बाद 12 सितंबर से 16 सितंबर तक बंद किया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में शनिवार को 61 टैस्ट रैट के माध्यम से किए गए है।  इन 61 सेम्पलों में से 11 सैम्पल कोरोना पॉजिटव आए है। इनमे दो स्टाफ नर्सें है बल्कि अन्य विभिन्न जगहों से लिए गए रैंडम  सैम्पल है। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अति आवश्यक होने पर ही अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में तीमारदारों को भी आवश्यकता पड़ने पर ही लेकर आए।

News Archives

Latest News