ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार व प्रकाशन करने को प्राधिकृत अधिकारी किए नियुक्त

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

11 सितम्बर। ग्राम पंचायतों के विभाजन/पुनर्गठन/सृजन की अंतिम अधिसूचना शीघ्र जारी होगी जिसके मध्यनजर नई घटित होने वाली तथा गठन से प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन  किया जाना है । इस सम्बंध में उपायुक्त डा0 ऋचा वर्मा ने एक अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार इस परिसीमन का कार्य अंतिम अधिसूचना जारी होने के पश्चात से आगामी दिन से आरम्भ होगा। उन्होंने पंचायती राज नियम 1994 के नियम 5 व 6 के अंतर्गत जिला कुल्लू के समस्त खंड विकास अधिकारियों को उनके सम्बंधित विकास खंड की ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को तैयार करने तथा परिसीमन का प्रकाशन करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।

News Archives

Latest News