जिला में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामलें, गुरुवार को 99 लोग कोरोना से संक्रमित, आंकड़ा 1900 पार

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
10 सितंबर। जिला सोलन में अब तक के रिकॉर्ड तोड़ कोरोना पॉजिटिव मामलें आए है। रोजाना एक साथ बड़ी संख्या में आ रहे मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही है। जिला में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना के मामलों के बाद आंकड़ा 1900 के पार पहुंचने वाला है। सोलन जिला में वीरवार को भी कोरोना का बड़ा हुआ है। जिला में एक साथ 99 नए मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला से बुधवार को जांच के लिए भेजे गए सैम्पल में से 175 सैम्पल देर रात तक अंडर प्रोसेस थे, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार लगभग आठ बजे जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। इस रिपोर्ट के अनुसार  50 मामले बीबीएन से सामने आए हैं, जबकि सोलन के 9, एमएमयू कुमारहट्टी के 3, परवाणू के 26, कंडाघाट के 5 और अर्की के 6 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों के बारे में अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर एहतिहातन किया सील
जिला में बीते दिनों आए कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद जिला के क्षेत्रीय अस्पताल, धर्मपुर में स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से अस्पताल को एहतिहातन 48 घण्टों के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही सीएमओ ऑफिस भी इन दिनों सील किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को सील करने के बाद सेनेटाइज करवा दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अधिकतर ओपीडी को बंद किया गया है। इसके चलते अस्पताल में केवल इमरजंसी सेवाएं ही चल रही है।
बताया जा रहा है कि  यहां पर सोलन के साथ लगते क्षेत्र का व्यक्ति इलाज के लिए आया था। इन व्यक्ति की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। इन व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लगभग 20 स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारन्टीन भी किया गया है। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में भी एक स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। इस कर्मी के संपर्क में आने वाले तीन लोगों को क्वारन्टीन भी किया गया है। इसकी पुष्टि भी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।
वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक हांडा का कहना है कि अस्पताल में मेडिकल वार्ड, आधा सर्जिकल वार्ड, गायनी वार्ड, लेबर रूम व अन्य ओपीडी को एहतिहातन बन्द किया गया है। अस्पताल को सेनेटाइज भी करवाया जा रहा है।

News Archives

Latest News