- DNN सोलन ब्यूरो
10 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस के आंकड़े के साथ साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिला में बुधवार को भी कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। इसके चलते जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ने लगी है। साथ ही जिला में बुधवार को 46 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। संक्रमित लोगों में अधिकतर आईएलआई केस है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में 08 सिंतम्बर को सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 110 अंडर प्रोसेस सैम्पलों में 45 कोरोना पॉजिटिव निकले है जबकि सोलन में एक ट्रुनेट के जरिए कोरोना पॉजिटिव केस आया है। उन्होंने बताया कि सोलन व परवाणू एक-एक मौत भी कोरोना से हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला में आए 45 कोरोना पॉजिटिव केस में 11 सोलन, 04 बद्दी, 17 नालागढ़, 01 एमएमयू, 12 परवाणू के है। इनमे 15 डायरेक्ट कॉन्टेक्ट, 19 आईएलआई, 04 एएनसी, 02 ट्रेवल, 01 मेडिकल, 01 फ्लू, 03 रेंडम सैम्पल है। इन 45 कोरोना पॉजिटिव केस में 29 पुरुष जबकि 16 महिलाएं है।
बुधवार कोरोना से जिला सोलन में एक महिला व एक पुरुष की मौत भी हुई है। सोलन के देहूंघाट के रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यह व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित था। सोमवार को उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया था, जहां पर उसका कोरोना का सैंपल लिया गया। दवाई लेने के बाद वे घर वापस चले गए। बुधवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी कोरोना सैंपल की बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जबकि परवाणू में इलाज के लिए आई गर्भवती महिला को भी कोरोना ने अपनी गिरफ्त में लिया है। परवाणू की 32 वर्षीय गर्भवती महिला की एमएमयू कुमारहट्टी में सिजेरियन के दौरान ही मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु सुरक्षित है। यह महिला सोमवार को ही एमएमयू में भर्ती में हुई थी। उसी दिन उसका कोरोना का सैंपल लिया गया, जिसकी बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।















