अनुबंध आधार पर भरा जाएगा वीआरओ (पटवारी) का पद

Kullu Others

DNN कुल्लु ब्यूरो

09 सितम्बर। नगर एवं ग्रामीण योजनाकार, मंडलीय  कार्यालय नगर एवं योजना कुल्लु रीता मेहन्दरू नेे सूचित किया है कि उनके कार्यालय में अनुबंध आधार पर वीआरओ (पटवारी) का एक पद भरा जाना है जिसके लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सेवानिवृत वीआरओज/कानूनगोज जिनकी आयु 64 वर्ष से अधिक न हो तथा राजस्व अधिनियम  एवं नियमों के साथ कुल्लु की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान रखता हो, को, प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सार्वजनिक सूचना के प्रकाशित होने के 10 दिनों के भीतर सम्बंधित अपने दस्ताबेजों सहित उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। सम्बंधित उम्मीदवार के खिलाफ किसी भी प्रकार की विभागीय कार्यवाही/विजीलैंस मामला लंबित नहीं होना चाहिए।

News Archives

Latest News