DNN कुल्लू ब्यूरो
08 सितम्बर। सहायक अधिशाषी अभियन्ता संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कुल्लू शहर के आसपास के कुछ क्षेत्रों में 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
संतोष कुमार ने बताया कि 11 के.वी. फीडर दियार के जरूरी रखरखाव के कारण होम गार्ड ऐरिया शाड़ाबाई, लोअर कलैहली, लोअर हाट, भाटग्रां, बगीचा, दियार, जरड़, नरैश, बशौणा, बाहमीनाला व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने जन साधारण से आग्रह किया कि इस कार्य के लिए विद्युत विभाग को अपना सहयोग दें।















