8 सितम्बर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Kangra Others

DNN धर्मशाला

7 सितम्बर: सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल, चड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. चड़ी फीडर की आवश्यक मरम्मत का कार्य ढडम्ब के पास किया जाना है जिसके कारण विद्युत उपमण्डल चड़ी के अंतर्गत आने वाले गांवों ढडम्ब, ललेटा और टुन्डू आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति 08 सितम्बर, 2020 को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News