जिला सोलन में एक मौत के साथ फिर कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 69 लोग कोरोना संक्रमित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

05 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। रोजाना जिला में नए मामले सामने आ रहे है। शनिवार को एक मौत के साथ जिला सोलन में कोरोना का फिर बड़ा ब्लास्ट हुआ है। हाल ही में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची रिपोर्ट के अनुसार जिला सोलन से केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 65 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकलें हैं, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक व सीएचसी नालागढ़ में भी तीन कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।

जिला में शनिवार को कुल मिलाकर 69 मामले आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में शनिवार को 69 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। इनमें  42 पुरुष जबकि 27 महिलाएं है। शनिवार को आए 69 मामलों में सुबाथू से 02, सुल्तानपुर से 05, परवाणू से 08, सोलन से 13, बद्दी से 22, नालागढ़ से 14, अर्की से 01 व एमएमयू से 04 कोरोना पॉजिटिव हुए है। इनमे डारेक्ट कॉन्टेक्ट 29, आईएलआई 19, एएनसी 02, ट्रेवल 11, एचसीडब्लू 02, फ्ल्यू 03, मेडिकल 01, अन्य 01 जबकि एक व्यक्ति की मौत के बाद लिए गया सैम्पल कोरोना पॉजिटिव आया है। यह सैम्पल ट्रुनेट के जरिए पॉजिटिव निकला है।

News Archives

Latest News