अर्की टैक्सी-मैक्सी यूनियन की मासिक बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Arki Others Solan

अर्की (राजन)
05 सितंबर। दी महाकाली मैक्सी-टैक्सी यूनियन अर्की  मासिक की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक यूनियन कार्यालय अर्की में की गई।  बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान नरेंद्र कुमार ने की। बैठक में आल हिमाचल देवभूमि टैक्सी-मैक्सी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजय ठाकुर भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में टेक्सी यूनियन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
नरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय सभी प्रकार की टैक्सियों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था। जहा उस समय निजी वाहनों चालको द्वारा सवारियों को ढोकर बहुत चांदी लूटी। वहीं टैक्सी चालकों पर इसका बहुत प्रभाव पड़ा है। क्योंकि टैक्सी चालकों को जहां रोड टैक्स देना पड़ता है वही उन्हें मासिक किस्त की भी चिंता सताती रहती है।
यूनियन के प्रधान नरेंद्र कुमार ने कहा कि अर्की मुख्यालय में यूनियन चालको को अपनी गाड़ियों को पार्क करने की गम्भीर समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि ठेकेदारी प्रथा को भी समाप्त कर देना चाहिए। क्योंकि ठेकेदारी प्रथा जिला स्तर पर है और इसका सीधा सीधा लाभ ठेकेदारों को मिल रहा है। जिससे टेक्सी चालको को किसी प्रकार का भी लाभ नहीं हो रहा है। बल्कि नुकसान ही हो रहा है। जिसके कारण टैक्सी चालकों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

News Archives

Latest News