DNN कुल्लू ब्यूरो
03 सितम्बर। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-1 कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि कब्रिस्तान से भेखली सड़क, बार्ड नम्बर-4 सुल्तानपुर के पेड़ों के गिराने तथा काटने के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी अखाड़ा फीडर के अंतर्गत आने वाले अखाड़ा, सुल्तानपुर, दुर्गानगर, मठ, रामशिला तथा गैमन पुल आदि क्षेत्रों में 5 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य के संपूर्ण हाने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।















