शहरी विकास मंत्री का जन सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर जोर

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो  

02 सितम्बर। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज ने  हिमुडा के अधिकारियों को लोगों को प्रदान की जा रही सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर जोर देने को कहा। उन्होंने लोगों के व्यापक हित के लिए समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया और योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने एवं लोगों की सुविधाआंे का विशेष ध्यान रखने को कहा।  शहरी विकास मंत्री ने हिमुडा के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठकों के दौरान यह बात कही।
सुरेश भारद्वाज ने जनसेवाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम, सटीक और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। शहरी विकास मंत्री ने बैठक में हिमुडा की कार्यप्रणाली जानने के अलावा विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की वस्तुस्थिति और प्रगति के बारे में भी जाना। इस दौरान उन्होंने योजनाओं को लागू करने में आ रही अड़चनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लोगों के व्यापक हित में बेहतर समन्वय और पूरे समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान हिमुडा के अधीक्षण अभियंता सुरिंदर वशिष्ठ ने परियोजनाओं के बारे में ब्रीफ प्रेजेंटेशन दी। इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, उपाध्यक्ष हिमुडा  परवीन शर्मा, हिमुडा के अधीक्षण अभियंता सुरिंदर वशिष्ठ सहित नगर निगम, नगर नियोजन तथा हिमुडा के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News