विधानसभा सत्र के दौरान इस बार 20 प्रतिशत कम तैनात होंगे सुरक्षा जवान, गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री    

Others Shimla

शिमला 02 सितंबर। प्रदेश में 07 सितंबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र में इस बार कोरोना का साया है। इसे देखते हुए सत्र के दौरान जंहा एंट्री पास कम बन रहे हैं, वंही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या भी 20 प्रतिशत कम लगाई जाएगी।कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विधानसभा परिसर में एंट्री दी जाएगी।कम जवानों की तैनाती के बावजूद भी सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।

एएसपी शिमला सिटी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान आम तौर पर 300 के आसपास जवान सुरक्षा में लगाये जाते थे लेकिन इस बार क्योंकि कोरोना का खतरा है ऐसे में पुलिस के जवानों को खुद भी कोरोना से बचना और विधानसभा की सुरक्षा भी देखनी है इसलिए थोड़ी कम तैनाती जवानों की होगी लेकिन विधानसभा की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।महामारी से बचने के लिए मास्क, सेनेटाइजिंग और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है ताकि महामारी से बचा जा सके।

News Archives

Latest News