उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि बुजुर्गों की मदद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई स्याणू हेल्पलाइन 98166- 98166 के अलावा 94594- 54968 व्हाट्सएप नंबर का उपयोग किया जाएगा। बुजुर्गों के साथ नियमित तौर पर संपर्क कायम करना और उनकी समस्याओं के समाधान को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर बुजुर्गों के साथ संपर्क कायम करेंगे। नेहरू युवा केंद्र के युवा वालंटियरों को भी इस कार्य के लिए शामिल किया गया है। प्रत्येक 15 दिनों की अवधि में एक बार उनका कुशलक्षेम जानना होगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में इसकी निगरानी रखेंगे और कमेटी को अपनी मासिक रिपोर्ट भेजेंगे। हर महीने अभियान के तहत चल रही कार्यवाही की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी प्रस्तुत करनी होगी ताकि अभियान की लगातार समीक्षा की जाती रहे। अभियान के दौरान बुजुर्गों में कॉविड- 19 को लेकर जागरूकता पैदा करने पर भी बल दिया जाएगा।
इन नंबरों पर की जा सकती है काल
जिला कमेटी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कुछ नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं। इनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी 98163- 59629, बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा 70183- 61475, बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी 82192-36355, बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला 70183-05182, बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी 70185- 81506, बाल विकास परियोजना अधिकारी तीसा 70185- 81506, बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर 86289-76546, बाल विकास परियोजना अधिकारी पांगी 94185- 52109 शामिल हैं।
नेहरू युवा केंद्र के युवा स्वयंसेवियों के मोबाइल नंबरों 70186- 54296, 98163- 32158, 82198-45234, 821 95-51522, 98162- 45631, 85804-09898, 78763- 25433, 78075- 37320, 98051-18985, 78761- 21031, 88942- 06973, 97361-50921, 78072- 34477, 88945-53885, 8988 3-50084 और 85805-10495 पर भी संपर्क किया जा सकता है।