सरकार ने 42 दिन के भीतर मांगे सोलन को नगर निगम बनने के लिए सुझाव व आपत्तियां, संघर्ष समिति की सरकार से मांग सभी को मिले सुविधा

Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

29 अगस्त।  सोलन नगर परिषद को नगर निगम बनाने को लेकर कवायद तेज होती दिख रही है। सोलन व मंडी को नगर निगम बनाने के लिए सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इसी को लेकर अब सरकार ने एक नोटिस दिया है।  इस नोटिस के अनुसार सरकार द्वारा 42 दिनों के भीतर सुझाव व आपत्तियां मांगी है।  शनिवार को नगर निगम संघर्ष समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुलराकेश पंथ ने कहा कि नगर निगम के लिए तेज गति से कार्य चल रहा है और इस और आगामी कार्रवाई भी तेज हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डा. राजीव सहजल व अन्य सभी लोगों का धन्यवाद भी किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा सोलन नगर परिषद को नगर निगम बनाने को लेकर पहले दिन से ही नगर निगम संघर्ष समिति द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। इस बीच हस्ताक्षर अभियान व मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भी भेजे गए थे। सभी प्रकार के चलाए गए अभियानों में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अब सरकार द्वारा आगामी 42 दिनों में सुझाव व आपत्तियां मांगी गई है, तो जिन्हें कोई आपत्ति है या कोई सुझाव देना हो तो वह भेज सकते है। साथ ही उन्होंने इस दौरान सरकार से मांग की है कि नगर निगम बनने से कोई भी सुविधा छूटनी नहीं चाहिए। लोगों को हर सुविधा मिलनी चाहिए। इसमें जितने भी क्षेत्रों का विलय होना है। उन क्षेत्रों के लोगों को असुविधा  नहीं होनी चाहिए। साथ नगर निगम में सोलन के साथ लगती पंचायतों को विलय को लेकर जो पंचायते मांग कर रही है। वह उनका हक है। उनके जो हक है वह नहीं छीनने चाहिए और उन्हें सभी हक व सुविधाए मिलनी चाहिए। इस दौरान नगर निगम संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।

News Archives

Latest News