25 अगस्त। सहायक अभियंता विद्युत ने सूचित किया है कि 11 केवी ढालपुर-1 फीडर के अंतर्गत आने वाले सब स्टेशनों की लाईनों की आवश्यक मुरम्मत, रख-रखाव तथा ट्रांसफाॅर्मर शिफ्ट करने हेतु इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों फाॅरेस्ट काॅलोनी, रमणीक, ढालपुर, बाला बेहड, सर्किट हाउस, अप्पर ढालपुर, इंडस्ट्री स्कूल , होटल शोभला, ग्रीन पीस काॅलोनी, मियां बेहड, पोस्ट आफिस तथा लोअर ढालपुर इत्यादि क्षेत्रों में 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक या कार्य के संपूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उन्होंने उपरोक्त क्षेत्रों के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


















