प्रयास संस्था के प्रयासों से स्वच्छ दिखेगा नेशनल हाई-वे, विभिन्न जगहों पर स्थापित किए जाएंगे कूड़ेदान   

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

23 अगस्त। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास संस्था द्वारा एक बेहतर कदम उठाया गया है।  प्रयास संस्था हाई-वे के किनारे कूड़ेदान स्थापित करेगी, ताकि सड़कों पर फैलने वाली गंदगी को रोका जा सके। संस्था द्वारा पर कूड़ादान लगाने का कार्य बड़ोग में आयोजित कार्यक्रम से कर दिया है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेद मंत्री डा. राजीव सहजल मौजूद रहे, जिन्होंने प्रयास संस्था द्वारा की जा रही इस पहल की सराहना की है।

इस दौरान मंत्री डा. राजीव सहजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत  हर व्यक्ति कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।  इसी अभियान के तहत प्रयास संस्था ने भी एक बेहतर कदम उठाया है। जल्द ही इनके प्रयासों से नेशनल हाई-वे की अधिकतर जगहों पर कूड़ेदान स्थापित हो जाएंगे और इसकी शुरुआत पर्यटन क्षेत्र  बड़ोग से कर दी गई है।  इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बड़ोग में पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत भी की।

अकसर कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर परवाणू से शिमला तह कई जगहों पर कूड़ा-कर्कट देखने को मिलता है, लेकिन अब  लोगों के पास हाई-वे पर भी एक विकल्प होगा कि वह कूड़ा-कर्कट सड़क के किनारे व ड्रेनेज में न डालकर कूड़ेदानों में फेंकेगे। इससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित होगा व स्वस्थ अभियान में किए जा रहे  इन प्रयासों में भी कामयाबी मिलेगी।

News Archives

Latest News