जिला में फिर बड़ी संख्या कोरोना संक्रमित, शुक्रवार को आए 76 नए मामले, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1173, एक्टिव केस 439 

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो  

21 अगस्त। सोलन जिला में एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हुए है। शुक्रवार को सीआरआई कसौली से आई जिला की रिपोर्ट हैरान कर देने वाली है। शुक्रवार को रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर डारेक्ट कॉन्टेक्ट पॉजिटिव आए है। जिला में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़े में शुक्रवार को 76 ओर केस जुड़ गए है।  इसके बाद जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा 1173 पहुंच गया है। हालांकि, इनमे एक्टिव केस कम है।

शुक्रवार को सुबह आई रिपोर्ट में चार लोगों  के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन शाम को आई रिपोर्ट में 76 नए मामले आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भेजे गए सैंपलों में 163 सैम्पल अंडर प्रोसेस थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। इन सैम्पलों में 76 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 76 सैंपलों  में नालागढ़ में 36, बद्दी में 22, अर्की में 12, दाड़लाघाट में 3,परवाणू में एक व सोलन में दो सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

News Archives

Latest News