गुरुवार को अंडर प्रोसेस छह सैम्पलों में चार सैंपल कोरोना पॉजिटिव, तेजी से बढ़ रहा है जिला में कोरोना का आंकड़ा

Others Solan

DNN ब्यूरो सोलन

21 अगस्त। सोलन जिला में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। इनमे अधितर मामले जिला के बीबीएन क्षेत्र से है। बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो अधिकतर कोरोना मामलों की पुष्टि भी बीबीएन क्षेत्र से हुई है। साथ ही फ्रंट लाइन कार्य कर रहे पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी भी  कोरोना की चपेट में आए है। जिला में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 1000 के पार पहुंच चुका है। हालांकि, जिला में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

सोलन जिला में शुक्रवार का दिन भी कोरोना से अछूता नहीं रहा है। शुक्रवार सुबह ही जिला में चार ओर लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को छह सैंपल देर रात तक अंडर प्रोसेस थे और यह सैंपल बुधवार को जांच  के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए थे। उधर, बुधवार को जिला के विभिन्न जगहों से भेजे गए कुछेक सैंपलों की रिपोर्ट गुरुवार शाम छह बजे जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई थी, जिनमे 42 सैंपल  कोरोना पॉजिटिव पाए थे।

इन 42 सैंपलों में बद्दी से 19, नालागढ़  से 14, परवाणू से दो, सोलन से दो, एमएमयू से पांच सैंपल पॉजिटिव निकले थे। परवाणू, सोलन व एमएमयू में आए पॉजिटिव मामलों में परवाणू से एक ईएसआई का कर्मचारी व 108 एम्बुलैंस का कर्मचारी, सोलन में ट्रैवलर शामिल हैं, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया था। इसके अलावा एमएमयू में 4 स्टाफ के लोग व रोगी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, मलकूमाजरा का 45 वर्षीय व्यक्ति, जिसकी नालागाढ़ में मौत हो गई थी उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

देर शाम तक आई इस रिपोर्ट में छह सैंपल अंडर प्रोसेस भी चल रहे थे, जिनकी रिपोर्ट भी अब जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई हैं।  इन छह पेंडिंग सैम्पलों में चार सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए है। इन चार में से एक सोलन जबकि तीन बीबीएन में पॉजिटिव हुए है। वहीं, गुरुवार को भी जांच  के भेजे गए सैंपलों में से 165 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस चल रहे है।

News Archives

Latest News