DNN कसौली
20 अगस्त। सीआरआई कसौली का एक प्रतिनिधि मंडल शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्य्क्ष सुरेश कश्यप से मिला। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई। प्रतिनिधिमंडल राज कुमार सिंगला की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं सांसद सुरेश कश्यप से मिला। उनके साथ सीआरआई कसौली के अध्यक्ष विजय शर्मा एवं महामंत्री रविकांत उपस्थित रहे।
इस चर्चा में बताया गया कि केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला में रेगुलर स्टाफ की काफी कमी है, जो कुल 28 रेगुलर कर्मचारी सीडीएल में काम कर रहे हैं। वह सभी सीआरआई से प्रतिनियुक्ति पर हैं तथा 42 अन्य कर्मचारी आउट सोर्स पर रखे गए हैं। रेगुलर कर्मचारियों में से भी ज्यादातर आने वाले वर्ष में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सीडीएल में नए पदों के सृजन के लिए कई प्रस्ताव मंत्रालय व डीजीएचएस को 2012 से भेजे गए हैं, जो कि अभी तक लंबित पड़े हुए हैं।
इसी के साथ बताया गया कि सीडीएल की प्रयोगशालाओं के लिए सीआरआई कांपलेक्स में अधिक जगह की जरूरत है। यह जगह केंद्रीय अनुसंधान संस्थान के पास खाली पड़ी हुई है, जोकि प्रयोग में लाई जा सकती है। सीडीएल तथा सीआरआई के आउट सोर्स कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए बनाई जा रही पॉलिसी के तर्ज पर पोलसी बनाकर रेगुलर किया जाए । क्योंकि उपरोक्त सभी कर्मचारी 5 वर्षों से ज्यादा समय से सीडीएल में काम कर रहे हैं और यह सभी प्रशिक्षित हैं और ज्यादातर हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। इस दौरान उन्हें आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा।



















