
DNN शिमला ब्यूरो
17 अगस्त। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अंतिम सत्र की मंगलवार को आयोजित होने वाली परीक्षा एक दिन के लिए स्थगित कर दी हैं। देर रात जारी हुई इस नोटिफिकेशन के बाद फिर एक बार नया मोड़ परीक्षाओं को लेकर आया है।
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में काफी संशय बना हुआ था। इसी बीच शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर का बयान भी आया था। बरहाल, अंत में एचपीयू द्वारा मंगलवार की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। एचपीयू की ओर से जारी की गई प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद 18 अगस्त को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया गया है। जेएस नेगी परीक्षा नियंत्रक ने केवल एक दिन के लिए ही परीक्षा स्थगित करने के आदेश दिए हैं और 18 अगस्त के बाद की परीक्षाओं को लेकर कल यानी सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई के बाद निर्णय लिया जाएगा जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से छात्रों को दी जाएगी।
आपको बता दें कि हिमाचल सरकार अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार को हाईकोर्ट में रिव्यू याचिका दायर करेगी। यूजीसी की याचिका को लेकर मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की सुनवाई होनी है। ऐसे में मंगलवार दोपहर तक इस मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।























