DNN सोलन ब्यूरो
17 अगस्त। दिल्ली से शिमला लौटते समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग बसाल हेलीपेड पर की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सड़क के जरिए सोलन से शिमला की और रवाना हुए। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करीब पांच बजकर बीस मिनट पर की गई है। शिमला में मौसम के खराब रहने पर यह इमरजेंसी लैंडिंग सोलन में की गई है।



बता दें की मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को शिमला से दिल्ली गए थे और सोमवार को दिल्ली से वापिस लौटे है। इस दौरान मौसम के खराब होने के चलते सोलन के बसाल के हेलीपेड पर उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग करवाई गई इससे पहले भी कई बार मौसम के खराब रहने पर मख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हेलीकॉप्टर को यहां उतरा जा चूका है।
























