सोलन जिला से सोमवार को कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 132 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

17 अगस्त। सोलन जिला से सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 132 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 132 सैम्पल में से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 57, एमएमयू कुमारहट्टी से 27 तथा ईएसआई अस्पताल झाड़माजरी से 48 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।


उन्होंने कहा कि जिला में गत दिवस के 10 प्रक्रियागत सैम्पल में से कोविड-19 के 06 व्यक्ति पाॅजिटिए पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 981 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 361 रोगी सक्रिय हैं जिनका विभिन्न संस्थानों में उपचार चल रहा है।

News Archives

Latest News