





DNN शिमला ब्यूरो
16 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में अब सचिवालय, पुलिस, हाइकोर्ट, अस्पताल ,सब्ज़ी मंडी से लेकर शायद ही कोई ऐसी जगह बची हो जहां कोरोना संक्रमण न पहुंचा हो।
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में दूसरा बार अस्पताल में दाखिल मरीज़ पॉजिटिव पाया गया है। इस बार ऑर्थो वार्ड से एक मरीज़ कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह व्यक्ति कुछ ही दिन पहले ही वार्ड में भर्ती किया गया था। फ़िलहाल वार्ड को सेनेटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। हिमाचल में कारोना 4 हज़ार का आंकड़ा छूने वाला है।

















