सुरेश भारद्वाज ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

16 अगस्त। शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में कोरोना योद्धाओं एवं जिला की उन कन्याओं को सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सुरेश भारद्वाज ने जिला के बद्दी की 22 वर्षीय मुस्कान जिन्दल को सम्मानित किया। मुस्कान जिंदल ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सविर्सिज परीक्षा में  अपने पहले ही प्रयास में 87वां रैंक प्राप्त किया है। उन्होंने आंगनबाड़ी वृत सोलन के तहत हरिपुर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरेखा को सम्मानित किया।  उन्होंने प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सोलन की शीतल गुप्ता के अभिभावकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान समर्पण एवं एकनिष्ठ भावना के साथ कार्य करने के लिए सोलन पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी मोहन दत्त, वाटर कैरियर देवेन्द्र तथा आरक्षी विकास सहित क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तैनात डाॅ. कमल अटवाल एवं डाॅ. सुप्रिया अटवाल को भी सम्मानित किया।

 

News Archives

Latest News