स्वतंत्रता दिवस पर होगी नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत: एसके पराशर

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो 

11 अगस्त।  नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत आगामी 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर की जाएगी। अभियान के लिए हिमाचल के चार जिलों मण्डी, कुल्लू, चंबा तथा शिमला का चयन किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एसके पराशर ने अभियान के कार्यान्वयन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

पराशर ने कहा कि इस अभियान के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 272 जिलों को चुना है, इनमें हिमाचल के चार जिले सम्मिलित किए गए हैं जिनमें नशे का अधिक प्रभाव है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य नशे के विरूद्ध जन आंदोलन खड़ा करना तथा इसके रोकथाम क लिए व्यापक पग उठाना है। अभियान से गैर सरकारी संस्थाएं, क्षेत्र में कार्यरत संस्थान, पंचायती राज संस्थाएं तथा युवा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने इस संबंध में जिला स्तरीय तथा उपमण्डल स्तरीय समितियों का गठन कर लिया है और अब अभियान के संचालन पर बल दिया जाएगा।

15 अगस्त, 2020 से 31 मार्च 2021 तक चलेगा अभियान
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि अभियान 15 अगस्त से 31 मार्च 2021 तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न लाईन विभागों के माध्यम से अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। नशे पर रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा जिला में अभियान के लिए 10 लाख रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है।

पराशर ने कहा कि अभियान के दौरान विशेष अवसरों पर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मीडिया का विशेष सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बैठक में विभागवार कार्यनीति निर्धारित प्रपत्र पर प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद ने किया। जिला स्तरीय समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियांे ने बैठक में भाग लिया।

News Archives

Latest News