DNN सोलन
सोलन नगर परिषद अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर सक्रिय हो गई है। नगर परिषद की टीम ने सोलन शहर के मुख्य बाजारों में हुए अतिक्रमण को हटाया।
आपको बता दें कि नगर परिषद सोलन बीच-बीच में सड़क किनारे दुकानदारों या फिर रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य करती है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने पूरे सोलन शहर का दौरा किया और यहां पर अतिक्रमण को हटाया।
आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद से सोलन शहर में एकाएक रेहड़ी फड़ी वालों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। कई प्रकार के कारोबार बंद होने के बाद लोग अब रेहड़ी फड़ी लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमा रही हैं लेकिन इसके कारण सड़कें भी सिकुड़ रही हैं जिसे देखते हुए नगर परिषद ने यह कार्रवाई शुरू की है।















