मां का दूध होता है अमृत समान

Others Solan
DNN सोलन
इनरव्हील क्लब सोलन मिड टाउन ने “विश्व स्तनपान सप्ताह” के चलते सोलन में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर क्लब की सदस्य एवं स्वास्थ्य शिक्षक अनु कौशल  ने संकरी बस्ती नज़दीक पुलिस लाइन सोलन की  महिलाओं को स्तनपान के बारे में जागरूक किया और शिशुओं को स्तनपान से होने वाले लाभ के विषय में बताया। उन्होंने इस अवसर पे एकत्रित महिलाओं को बताया कि मां का दूध बच्चों के लिए पहला प्राकृतिक टिका होता है, जो शिशुओं को होने वाली बीमारियों को दूर करने में सक्षम होता है और संक्रमण  के खतरे को शिशुओं में  कम करने में सहायक होता है। मां का दूध केवल पोषण ही नहीं जीवन की धारा है। इस अवसर क्लब सदस्यों द्वारा उपस्थित महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन, सेनेटाइजर, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, नहाने के साबुन, बच्चों का झूला, बच्चों का वॉकर, बच्चों के कपड़े, लडू के पैकेट और पेय आदि भी वितरित किये गए। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रेनू शर्मा और प्रोजेक्ट चेयरमैन श्रीमती अनु कौशल और श्रीमती अलका वर्मा के साथ सविता भल्ला, मोनिका बंसल, उषा ठाकुर, सुनीता अग्रवाल, अनुराधा प्रताप, मोहिनी गुप्ता और दीपाली ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News