भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व है रक्षा बंधन:  गोविंद ठाकुर

Kullu Politics

DNN कुल्लू

02 अगस्त। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर जिलावासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन का बहनें वर्षभर इंतजार करती हैं और शुभ मुहुर्त में भाईयों को राखी बांधकर अपनी जीवन रक्षा का दायित्व उन पर सौंपती हैं।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि सदियों से मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है और इस रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। बहनें अपने भाईयों की तरक्की के लिए प्रार्थना करती हैं। त्योहार के दिन सभी परिवारजन एक हो जाते हैं और राखी, उपहार व मिठाई बांटकर अपना प्यार साझा करते हैं। इस प्रकार, रिश्तों में और अधिक मधुरता आती है।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सदियांे पर्यन्त सामाजिक और पारिवारिक एकबद्धता का सांस्कृतिक उपाय रहा है। समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य भी राखी बांधने का चलन है जो आपसी भाईचारे और सौहार्द को बल प्रदान करने के साथ-साथ समाज में एकता का सूत्रपात करता है। प्रकृति संरक्षण के लिए वृक्षों को राखी बांधने की परम्परा भी आरंभ हो गई है।
उन्होंने जिलावासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संकट के बीच लोग एहतियात बरतते हुए इस पावन त्योहार को मनाएं।

News Archives

Latest News