28 जुलाई का दिन होगा नाहन के लिए ऐतिहासिक, सीएम देंगे 142 करोड़ के तोहफे: डा. राजीव बिंदल

Politics Sirmaur

DNN नाहन (27 July 2020)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 जुलाई को नाहन विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। करीब 142 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं के मुख्यमंत्री द्वारा आॅनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास किए जाएंगे। यह जानकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने सोमवार को नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए दी। इससे पूर्व विधायक ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में शहरवारियों की सलामती के मद्देनजर कई जगहों पर आयोजित हवन कार्यक्रम में शिरकत की।
विधायक बिंदल ने बताया कि 28 जुलाई का दिन नाहन के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब दशकों से पीने के पानी के लिए तरसने वाले नाहन शहर के लिए 52 करोड़ रूपए की गिरी पेयजल योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा 88 करोड़ रूपए के उद्घाटन व 54 करोड़ रूपए के शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एक साथ एक ही छत के नीचे 13 उद्घाटन व 10 शिलान्यास आॅनलाइन संपन्न करेंगे। उदघाटन और शिलान्यास समारोह लाईव होगा और फेसबुक लाईव के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोगों को भी संबोधित करेंगे। विधायक ने इन सभी विकास कार्यों के लिए जनता को बधाई भी दी। डा. राजीव बिंदल ने बताया कि नाहन शहर की प्यास गिरी के पानी से बुझेगी और 52.79 करोड़ की गिरी गंगा योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा कालाअंब व त्रिलोकपुर में 35 करोड़ रुपये के सीवरेज, प्रदूणी सिंचाई योजना, सुकेती-खजूरना सड़क, कांडो-कत्याड सड़क, मालोवाला सड़क, जोगीबन सडक का उद्घाटन होगा। इसी प्रकार पर्यटन विभाग का जिला कार्यालय दो सडका नाहन में खोला जाएगा। युवाओं के लिए इनडोर स्टेडियम मिलेगा। बिजली समस्या समाधान के लिए नया पावर हाऊस लगेगा और अनेको उद्घाटन शिलान्यास पथराला का खाला पुल, खांदा सडक पर पुल, जाबल का बाग कंडईवाला पर पुल का शिलान्यास होगा।

News Archives

Latest News