धर्मपुर में युवक ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि यह व्यक्ति पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था और इसी के चलते इस ने आत्महत्या कर ली। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि व्यक्ति डिप्रेशन में था और शराब का सेवन कर रहा था। जब इसके घर पर कोई नहीं था तो व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान विकास के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News