DNN चंबा ब्यूरो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सायं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिमला से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र चंबा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष से इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजय कुमार, सहायक आयुक्त रामप्रसाद और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी भी मौजूद रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के बाद उपायुक्त ने आज कहा कि कोविड-19 के बीच अनलॉक अवधि में संचालित की जा रही सभी गतिविधियों को सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप अमलीजामा पहनाया जाएगा। उद्योगपतियों अथवा ठेकेदारों को प्रवासी कामगारों को लाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाईन के मुताबिक क्वारंटाइन भी होना होगा।















