सिंघा ने लगाया विधानसभा में भर्तियों में धांधली करने के आरोप न्यायिक जांच की मांग

Politics Shimla

DNN शिमला (सुनील)

विधानसभा अध्यक्ष के बाद भाजपा अध्यक्ष बने डॉ राजीव बिंदल को भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पद को छोड़ना पड़ा, लेकिन राजीव बिंदल की मुश्किलें कम होती नजर नही आ रहे है। सीपीआईएम ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने स्वास्थ्य घोटाले के साथ विधानसभा में हुई 6 भर्तियों में भी धांधली के आरोप लगाए हैं।

सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता राकेश सिंघा ने पत्रकारवार्ता के माध्य्म से आरोप लगाया कि ये भर्तियां भाई भतीजावाद के आधार पर की गई। विधानसभा में नियमों को ताक पर रखकर भर्तियाँ की गई हैं। राकेश सिंघा ने समूचे मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की जितनी भी जाँच आज तक हुई उनका कोई नतीजा नही निकल पाया। उन्हें सूचना है कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले में भी लीपापोती कर क्लीन चिट देने की फ़िराक में है। इसलिए मामले की न्यायिक जांच ही ताकि सच्चाई सामने आ सके।

News Archives

Latest News