DNN धर्मपुर(सोलन)
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को सोलन जिला के धर्मपुर फीडर-1 को उचित रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। यह जानकारी विद्युत् बोर्ड धर्मपुर के सहायक अभियंता गौरव अधीर ने दी।
उन्होंने बताया 15 जुलाई को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक क्षेत्र के सनवारा, मंगोटी मोड, मंडोधार, सनावर, पीए पिनियन व साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।















