सोलन जिला में 48 और मामले कोरोना पॉजिटिव 1 दिन में आंकड़ा पहुंचा 69

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

सोमवार को सोलन जिला में अब तक सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है एक ही दिन में जिला में 69 मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ।इनमे से 21 पॉजिटिव केस शाम छह बजे तक आ गए थे, लेकिन रात को करीब ग्यारह बजे 48 सैम्पल ओर कोरोना पॉजिटिव आए है। इसके चलते जिला सोलन में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 257 हो गया है जबकि एक रोपड़ का भी है। इसके चलते जिला में एक्टिव केस 153 हो गए है और एक रोपड़ में भी है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में सोमवार को 69 कोरोना पॉजिटिव केस आए है। बता दें कि यह पॉजिटिव केस रविवार को केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 100 अंडर प्रोसेस सैम्पलों में से आए है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर केस जिला के बीबीएन क्षेत्र के है।

News Archives

Latest News