DNN सोलन ब्यूरो (सोफत)
जिला में रविवार का दिन भी कोरोना वायरस से अछूता नहीं रहा है। रविवार को भी जिला सोलन के बीबीएन क्षेत्र में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। इनमें से एक 12 वर्षीय बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि इन संक्रमित मरीजों में से कुछ लोगों के रैंडम सैंपल जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए थे। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला में रविवार को भी 10 संक्रमित मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। इसके चलते जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 188 पहुंच गया है इनमें से 85 एक्टिव केस है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 103 मरीजों ने वायरस को मात देकर रिकवर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भेजे गए सैंपल में से 40 सैंपल अंडर प्रोसेस थे। इन 40 सैंपल की रिपोर्ट रविवार देर शाम जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है। इन 40 सैंपल में से 10 सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जबकि 30 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।















