मनाली में बादल फटने से नाले में आई बाढ़, लोगों में मची अफरा-तफरी

Kullu Others

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)

मनाली के कन्याल नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। घटना शनिवार देर शाम को घटी जिसके कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वही जल आपूर्ति जरूर बाधित हुई है। मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे नदी नालों के नजदीक न जाएं क्योंकि मौसम विभाग ने आगामी समय में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कन्याल नाले में बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई जिससे जल शक्ति विभाग को भारी नुक्सान हुआ है। शनिवार देर शाम अचानक रांगड़ी के कन्याल नाले में पानी बढ़ गया, जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लोगों को पता चला कि कन्याल नाले में बादल फट गया है तो कन्याल से रांगड़ी तक के लोग परेशान हो गए।

News Archives

Latest News