DNN ब्यूरो सोलन (आदित्य सोफत)
जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्र में तो और कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। लगातार तीसरे दिन जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज आए हैं। बीते दो दिनों में कोरोना वायरस बड़ी संख्या में जिला में पैर पसारता नजर आया है। शनिवार को भी जिला के बीबीएन क्षेत्र में दो मरीजों की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में शनिवार को दो ओर करोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। इसके चलते जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 178 पहुंच गया है। इनमें से एक्टिव केस 75 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 103 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को 10 सैंपल अंडर प्रोसेस थे। जिनमे दो सैंपल पॉजिटिव जबकि 8 सैंपल नेगेटिव आए हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यक्ति किसी कंपनी में कार्य करते हैं।















