लगवेली, बबेली, सेऊबाग, खराहल फीडर से बिजली रहेगी बाधित

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो 

11 केवी फीडर लगवेली, बबेली, सेऊबाग व उठाऊ सिंचाई योजना खराहल इत्यादि फीडरों की मुरम्मत, सूदृढ़ीकरण व क्षमता बढ़ाने के कार्य के चलते इन फीडर से बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। लगवेली फीडर के तहत बढई, भुट्ठी, भल्यानी, बुआई, डाडग, डूघीलग, दलीघाट, रूजग, कालंग, शालंग, तीयुन और आस पास के क्षेत्रों में 13 जुलाई को बिजली बाधित रहेगी। बबेली और सेऊबाग फीडर से शांगरीबाग, ज्वानिरोपा, बाशिंग, बबेली, बंद्रोल, कांगती, व्यासर, सेऊबाग, बलोगी, काइस, बिष्ट-बेहर, गाहर, सौर, कोटा धार तथा आसपास के क्षेत्रों में 14 जुलाई को बिजली बाधित रहेगी। इसी तरह खराहल फीडर के तहत बारीपधर, सेउगी, धारठ, पेछा, महीश, लारीकोट, घराकड, बन्दरोल, ठासीभराह, हल्यानी, थर्कू और इसके आस पास के क्षेत्रों में 15 जुलाई को बिजली बाधित रहेगी। वहीं उठाऊ सिंचाई खराहल फीडर में 16 जुलाई को 9 से 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इन सभी फीडर से सुबह 9 से 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News