DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
जिला सोलन में एक साथ फिर एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। यह मामले बीबीएन क्षेत्र व अर्की के हैं। गुरुवार देर शाम आई रिपोर्ट में बीबीएन क्षेत्र में 31 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं, जबकि अर्की से दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए है। जिला सोलन में एक साथ आए 33 कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बताया जा रहा है कि बीबीएन क्षेत्र में आए कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में से अधिकार लोग एक उद्योग में कार्यरत है और प्राथमिक कॉन्टेक्ट है, जोकि कुछ कोरोना पॉजिटिव संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। अर्की में आए दो कोरोना संक्रमित मरीज दिल्ली से बीते दिनों जिला सोलन में पहुंचे है और संस्थागत क्वारन टाइन थे। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है, उन्होंने बताया कि बुधवार को भेजे गए सैम्पलों में से कुछ सैम्पल अंडर प्रोसेस थे। इनकी अंडर प्रोसेस सैम्पलों की रिपोर्ट गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है और इनमें से 33 सैम्पल पॉजिटिव आए है।















