निपटा ले जरूरी काम 10 जुलाई को सोलन के इन क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रहेगी बिजली बंद

Others Solan
DNN सोलन
सोलन में 10 जुलाई को कुछ क्षेत्रों में बिजली सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक बंद रहेगी। 11 केवी सोलन फीडर नंबर दो की मरम्मत व सपरून चौक पर हो रहे फोरलेन निर्माण कार्य के चलते यह बिजली कट लगाया जा रहा हैं। विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य के चलते कोटलानाला क्षेत्र, टैंक रोड, फॉरेस्ट रोड, शामती, डिग्री कॉलेज, जेबीटी, ऑफिसर कॉलोनी, सूर्य विहार, पिकअप यूनियन, खनोग, गलानग व इनकम टैक्स ऑफिस क्षेत्र में 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News