DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
सोलन जिला में बुधवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह मामले जिला के बीबीएन व डगशाई क्षेत्र से है। डगशाई के दो, बद्दी का 1 व नालागढ़ के चार मामले आए है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई रैंडम सैम्पलिंग के दौरान इनके सैम्पल सोमवार को जांच के लिए गए थे और मंगलवार को जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे थे। सीआरआई से बुधवार को इनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है और 6 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकले है।
इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी ड़ा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली जांच के लिए भेजे गए सैम्पलों में से 25 सैंपल अंडर प्रोसेस थे, लेकिन इन 25 सैंपल की सैंपल की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है और इनमें 6 सैंपल पॉजिटिव जबकि अन्य सैंपल नेगेटिव आए हैं।















