DNN सोलन ब्यूरो
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जगहों से सोलन पहुंचे लोगों को क्वारन टाइन किया है और विभाग की टीम लगातार इन सभी पर नजर बनाए हुए हैं। यही नहीं विभाग की टीम द्वारा इनके स्वास्थ्य अपडेट भी ली जा रही है। सोलन जिला में वर्तमान में 2253 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी।
डा. गुप्ता ने कहा कि इन 2253 व्यक्तियों में से 1833 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टीन किया गया है। इनमें से 1351 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें अन्य राज्योें से जिला में आने के उपरान्त होम क्वारेन्टीन किया गया है। 482 अन्य व्यक्ति होम क्वारेन्टीन हैं। 375 व्यक्ति संस्थागत क्वारेन्टीन में हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 14153 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कुल 16406 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 04 व्यक्ति को आईसोलेशन में रखा गया है।















