खाई में जा गिरी बोलेरो पिकअप, 3 लोगों की मौत

Others Sirmaur
DNN राजगढ़
उपमंडल राजगढ़ के तहत सोमवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। बोलेरो पिकअप के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास यशवंतनगर-सनौरा-गिरीपुल सड़क मार्ग पर बोलेरो पिकअप शीलाबाग के समीप श्लेच पुल के पास लगभग 300 फुट नीचे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सोलन से नेरीपुल की ओर जा रहा था। वाहन में सवार दो सगे भाइयों सहित 3 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन से मृतकों के शवो को बाहर निकाला जा सका।
मृतकों की पहचान 34 वर्षीय राकेश व 40 वर्षीय राजेश जिला शिमला के रहने वाले थे। दोनों भाइयों ने भी हादसे में मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा 40 वर्षीय हरिवल्लभ की भी हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाएं गए है, जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए जाएंगे।
उधर, मामले की पुष्टि राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित होकर बोलेरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

News Archives

Latest News