DNN सोलन (सोफत)
सोलन जिला के धर्मपुर में गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना में घायल महिला को स्थानीय अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि पति ने अपनी पत्नी पर गोली चलाई जिसके छर्रे पत्नी को लगे हैं और उसे उपचार के लिए धर्मपुर लाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज किया जा रहा है।
















