चुनाव से पहले सोलन को नगर निगम बनाने की फिर उठी मांग

Others Solan

DNN सोलन
सोलन नगर निगम संघर्ष समिति ने एक बार फिर प्रदेश सरकार से सोलन को नगर निगम का दर्जा देने की मांग को दोहराया है। समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे पत्र में मांग की है कि इसी साल होने जा रहे चुनाव से पहले ही सोलन को नगर निगम का दर्जा प्रदान कर शहरवासियों के साथ न्याय किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए जरूरी सभी मापदंडों को सोलन पूर्ण करता है।
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। इसी साल के अंतिम माह में प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए सरकारी स्तर पर कसरत भी शुरू हो गई है। इस चुनावी बेला को देखते हुए गत कई वर्षों से सोलन को नगर निगम का दर्जा दिलाने के लिए हर मंच पर आवाज उठाती आ रही सोलन नगर निगम संघर्ष समिति ने एक बार फिर प्रदेश सरकार से सोलन को नगर निगम का दर्जा प्रदान करने की मांग दोहराई है।
शुक्रवार को नगर निगम संघर्ष समिति के संयोजक व नगर परिषद सोलन के पूर्व चेयरमैन कुलराकेश पंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर मांग की है कि आने वाले पंचायतीराज चुनाव से पहले सोलन को नगर निगम का दर्जा प्रदान कर सोलन की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया जाए। कुल राकेश पंत ने कहा कि प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व सोलनवासियों से वादा किया था कि यदि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सोलन नगर परिषद को अपगे्रड कर इसे नगर निगम का दर्जा प्रदान किया जाएगा।

News Archives

Latest News