DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को सोलन के सपरून के समीप दोहरी दिवार में फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सोलन-2 की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि इस कारण 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे से सांय 3 बजे तक कोटलानाला, टैंक रोड, सूर्या विहार, जेबीटी रोड, फोरेस्ट रोड, सेरी, खनोग, आयकर कार्यालय, कलीन तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
5 जुलाई, 2020 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट में आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी।
रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट के अधीन आने वाले सभी क्षेत्रों में प्रातः 11 बजे से सांय 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्हांेने कहा कि यह कार्य मौसम साफ रहने की स्थिति में ही किया जाएगा।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।















