धर्मपुर में व्यक्ति ने की आत्महत्या मौके पर मिला सुसाइड नोट जांच में जुटी पुलिस

Crime Kasauli Solan

DNN धर्मपुर

ज़िला के धर्मपुर में फंदा लगाकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना यहां के एक होटल में घटी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की इस दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें मृतक ने स्पष्ट किया है कि वह डिप्रेशन में था और अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय निवासी कोटा राजस्थान के रूप में हुई है।
सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के लि ए स्वयं को जिम्मेदार बताया तथा डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या करना लिखा है। वहीं मौके पर दवाइयों के तीन-चार खाली रैपर मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले उक्त दवाइयों का सेवन किया है।
पुलिस ने जांच में पाया कि यह व्यक्ति नौकरी के सिलसिले में 13 जून को ई-पास बनाकर एक होटल मेें आया था। जो 13 जून से 27 जून तक होम क्वारंटाइन रहा।

29 जून को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में चैक करवाया गया तथा 30 जून को उसे सरकारी हॉस्पिटल से दवाई दिलाई गई। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति अस्वस्थ तथा डिप्रेशन में होने के कारण बहकी-बहकी बातें कर रहा था। व्यक्ति का 1 जुलाई को बावा रिजॉर्ट होटल मैनेजमेंट द्वारा कोविड-19 टैस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। पुलिस थाना धर्मपुर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News