DNN शिमला
शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में एक कार के खाई में गिर जाने के कारण पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रोहडू पुलिस स्टेशन में तैनात कॉन्स्टेबल जय सिंह अपनी कार लेकर घर जा रहा था। रोहड़ू-सरमकोट मार्ग पर भमनोली डांक के पास पहुंची तो खाई में गिर गई। जैसे की घटना की सूचना स्थानीये लोगों को मिली तो उन्होंने मैके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक कांस्टेबल दम तोड़ चुका था। रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत आज परिजनों को सौंप दिया गया है।















