DNN सोलन
फर्जी डिग्री मामले की जांच करने राजस्थान गई पुलिस टीम के सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। राहत की बात यह है कि सभी पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दें कि फर्जी डिग्री मामले में जांच के लिए एक टीम राजस्थान गई थी। यह टीम कुछ दिन पहले सोलन लौटी थी और सभी पुलिस कर्मचारी संस्थागत क्वारीनटीन में थे इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में इन कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे और सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जो विभाग के लिए एक राहत की खबर है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने कहा कि यह राहत की बात है कि सभी पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।















