मलबे के नीचे दबने से 2 मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Others Solan

DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट में एक मकान की नीव खोदते हुए हादसा हो गया। यहां पर डंगा गिरने के कारण 2 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू आपे्रशन में अहम भूमिका निभाई, लेकिन बावजूद इसके मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सुबह के समय अचानक डंगा गिर जाने से वहां पर कार्य कर रहे 2 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस व प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया, लेकिन मलबे के नीचे दबे 2 मजदूरों की मौत हो गई। एसडीएम सजीव धीमान ने बताया कि शुरूआत जांच में पता चला है कि मौके पर 5 मजदूर कार्य कर रहे थे और अचानक से ही यहां पर डंगा गिर गया। जिसके नीचे 2 मजदूर दब गए और इनकी मौत हो गई। इनके शवों का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News